धर्म/अघ्यात्म

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने घाटों पर उमड़ी भीड़, नीतीश और नड्डा ने देखी छठ की छटा

Bharat varta Desk

लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व पर बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में लाखों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। श्रद्धालुओं ने जल में दूध डालकर सूर्य की अंतिम किरण को अर्घ्य दिया। पटना समेत पूरे बिहार में छठ घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। छठी मैय्या के जयकारे से छठ घाट गूंजते रहे। झारखंड में रांची और दूसरे जिलों में छठ गीतों से माहौल गूंजायमान हो रहे हैं।

बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम आवास में छठ पूजा में शामिल हुए. मुख्यमंत्री की बहन और परिवार के अन्य सदस्य छठ कर रहे हैं. मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों ने सीएम आवास में बनाए गए पोखर में भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया. इसमें मुख्यमंत्री और परिवार के सदस्यों के साथ कुछ नजदीकी लोग ही शामिल हुए. भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद मुख्यमंत्री पटना गंगा किनारे हो रहे छठ महापर्व का नजारा देखने स्टीमर से निकल गए.

जेपी नड्डा-नीतीश कुमार ने वोट पर सवार होकर देखा छठ:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा भी हैं. बता दें कि जेपी नड्डा काफी सालों बाद छठ पर्व पर पटना पहुंचे हैं. एयरपोर्ट पर बीजेपी के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद थे.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 days ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

4 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

5 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

5 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

6 days ago