
पटन, भारत वार्ता संवाददाता- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल हुए हमले को लेकर आज बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी दलों ने कहा कि जब राज्य में मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं है तो दूसरों की क्या बिसात है? कुछ विधायकों ने इसे राज्य की ध्वस्त विधि व्यवस्था का उदाहरण बताया और पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल पर निशाना साधा। विपक्ष के नेताओं ने कहा कि सुरक्षा में हुई चूक घोर चिंता की बात है लेकिन इन सबके बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की प्रतिक्रिया चर्चा का विषय बनी हुई है। इस घटना पर मीडिया से बात करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि -हाथ जोड़तानी, विनती करतानी, अइसन ना होखे चाहीं। उन्होंने कहा कि सभी दल के लोगों से मेरा अनुरोध है कि ऐसा ना हो। यह किसी के साथ भी हो सकता है। नीतीश के साथ यह बहुत गलत हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More