देश दुनिया

भीषण गैंगवार में 19 लोगों को भूना

मरने वालों में 16 पुरुष और 3 महिलाएं

अवैध कारोबार के मामले में दो अपराधी गिरोह में हुई गोलीबारी


Bharat varta desk:
एक भीषण गैंगवार में 19 लोगों को भून दिया गया है जिसमें 16 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि एक बड़े उत्सव के मौके पर दो अपराधी गिरोहों में हुई फायरिंग में लोगों की जानें गई हैं। घटनास्थल को पुलिस ने अपने घेरे में ले लिया है और अपराधियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
घटना रविवार को अमेरिका के करीबी राज्य मेक्सिको में यह घटना हुई है। मिचोआकन राज्य के लास तिनाजस इलाके में किसी त्योहार के आयोजन में लोग जमा हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक
मिचोआकेन और उसका पड़ोसी राज्य गुआनाजुआतो मेक्सिको के 2 सबसे हिंसा ग्रस्त राज्य माने जाते हैं। यहां नशीली दवाओं की तस्करी और चोरी के तेल (ईंधन) की बिक्री जैसे कई गैर कानूनी काम होते हैं। इसमें शामिल गिरोह के बीच अक्सर गैंगवार की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
मैक्सिको का मिचोआकन राज्य दुनिया में एवोकैडो नाम के फ्रूट का सबसे ज्यादा उत्पादन करने के लिए भी प्रसिद्ध है। यह फ्रूट मेडिसनल यूज के कारण बेहद महंगा होता है। पिछले महीने ही मेक्सिको में काम कर रहे एक अमेरिकी ऑफिसर को धमकियां मिली थीं। जिसके बाद अमेरिका ने एक सप्ताह से ज्यादा समय के लिए इस फल का आयात रोक दिया था। घटना के कारणों के संबंध में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

2 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

4 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

5 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

5 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

1 week ago