बड़ी खबर

पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा और टीएमसी विधायक में जमकर हुई मारपीट, कई घायल, शुभेंदु समेत पांच भाजपा विधायक सस्पेंड

कोलकाता, भारत वार्ता संवाददाता: बीरभूम की हिंसा के सवाल पर आज पश्चिम बंगाल विधानसभा में विधायकों के बीच जमकर मारपीट और हंगामा हुआ है। भाजपा और टीएमसी के विधायकों के बीच काफी देर तक टकराव होता रहा।
सोमवार को पश्चिम बंगाल में विधानसभा सत्र बुलाया गया। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायकों ने टीएमसी सरकार पर आरोप लगाए। राज्य में हिंसा और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सत्र की शुरुआत में जैसे ही बोलना शुरू किया कि टीएमसी के विधायक हंगामा करने लगे। दोनों पक्ष के विधायकों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गया। भाजपा विधायक वेल में आ गए।
आरोप है कि कागज के टुकड़े फाड़कर स्पीकर पर उड़ाए गए। बेल में उतरकर नारेबाजी और मारपीट की गई। इस दौरान विधायक नरहरि महतो गिर गए। बीजेपी विधायक मनोज टिग्गा ने आरोप लगाया कि उनके कपड़े फाड़कर उन्हें पीटा गया। वहीं बीजेपी विधायक असित मजूमदार के घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।


दरअसल बीरभूम की हिंसा के बाद भाजपा ममता बनर्जी सरकार पर हमलावर हो गई है। इस घटना में शामिल शुभेंदु अधिकारी समेत पांच भाजपा विधायकों को निलंबित कर दिया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

1 day ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

5 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

5 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago