
Bharat varta desk: पैगंबर पर विवादित बयान देने वाली भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि नूपुर के बयान ने पूरे देश को खतरे में डाल दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा की अर्जी को खारिज करते हुए उन्हें हाई कोर्ट जाने को कहा। पैगंबर पर विवादित बयान देने के कारण नूपुर के खिलाफ देशभर में कई केस दर्ज कराए गए हैं। उन्होंने सभी f.i.r. को दिल्ली में शिफ्ट कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया कि इसके लिए वे हाईकोर्ट में जा सकती हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नूपुर शर्मा का बयान भी उदयपुर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए जिम्मेदार है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ये भी सवाल किया कि एक टीवी चैनल का एजेंडा चलाने के अलावा ऐसे मामले पर डिबेट करने का क्या मक़सद था, जो पहले ही न्यायालय के अधीन है और नूपुर शर्मा को भी ऐसा बयान देने की क्या ज़रूरत थी? सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसे बयान के लिए नूपुर शर्मा को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। कोर्ट के इस रुख के बाद विपुल शर्मा ने अपनी याचिका वापस ले ली।
पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More
Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More