सुप्रीम कोर्ट की शर्तों के अनुसार नगर निकाय चुनाव कराने के लिए सरकार ने आनन-फानन में बनाया अति पिछड़ा आयोग, नवीन आर्य को अध्यक्ष बनाया


Bharat varta desk: पटना हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश मानने की शर्त पर बिहार में नगर निकाय चुनाव कराने की अनुमति दे दी है। नीतीश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के ट्रिपल टेस्ट के आदेश को मानने के वादे के साथ हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की थी। आज सुनवाई के पहले आनन-फानन में इसके लिए अति पिछड़ा आयोग का गठन भी सरकार ने कर लिया जिसमें जनता दल यू के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन आर्य को अध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद को सदस्य बनाया गया है। दो अन्य सदस्यों में ज्ञान चंद पटेल और तार केशर ठाकुर को शामिल किया गया है।
याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश संजय करोल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन के आधार पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दे दिए हैं।


सरकार ने आनन-फानन में अति पिछड़ा आयोग का गठन इसलिए किया ताकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक ट्रिपल टेस्ट कराया जा सके यानी कि यह पता किया जा सके कि किस जाति को पर्याप्त राजनीतिक अधिकार नहीं मिल रहा है। यहां बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर रखा है कि स्थानीय निकाय चुनाव में तभी पिछड़े वर्ग को आरक्षण दिया जा सकता है जब सरकार ट्रिपल टेस्ट कराये यानि सरकार ये पता लगाये कि किस वर्ग को पर्याप्त राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है।
पटना हाईकोर्ट ने नगर निकाय चुनाव पर रोक इसीलिए लगाया था कि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश का पालन किए बगैर चुनाव करा रही थी। अब दिसंबर में नगर निकाय चुनाव होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

6 days ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago