बड़ी खबर

पटना में घूसखोर कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार तो सिवान में आरपीएफ इंस्पेक्टर अरेस्ट


Bharat varta desk: रिश्वतखोरों को पकड़वाने के लिए लोग लगातार सामने आ रहे हैं। इसके चलते एक के बाद एक घूसखोर पकड़े जा रहे हैं
जानकारी के मुताबिक आज पटना की निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लि. के कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार दो लाख रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया। राकेश कुमार की गिरफ्तारी पटना के आयकर गोलंबर के पास होटल पाटलिपुत्र अशोका के सामने मुख्य सड़क से हुई। वहीं दूसरी ओर सीबीआई ने सिवान के आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव को 10,000 घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वह गलत ढंग से टिकट बनाने वाले को बचाने के एवज घूस ले रहे थे। मामले के आरोपी ने बड़ी चतुराई से उन्हें शहर के सत्यम इंटरनेशनल रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए बुलाया था। इस्पेक्टर अपने दो जवानों के साथ वहां पहुंचे थे। जैसे ही इंस्पेक्टर ने रुपए लेकर पॉकेट में रखा वैसे सीबीआई की टीम ने उन्हें घेर लिया। सीबीआई ने उनके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

19 hours ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

2 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

3 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

5 days ago