Categories: बड़ी खबर

सीबीआई के प्रवीण सिन्हा को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की नई जिम्मेदारी

  • सीबीआई के विशेष निदेशक (CBI Special Director) रहे हैं प्रवीण सिन्हा
  • सीबीआई के कार्यवाहक निदेशक (CBI Acting Director) के प्रभार में भी रह चुके हैं


Bharat Varta Desk: सीबीआई के विशेष निदेशक प्रवीण कुमार सिन्हा के रिटायर होने के दूसरे ही दिन भारत सरकार ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) सचिवालय का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 2 वर्षों का होगा। प्रवीण सिन्हा 1988 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने 30 अप्रैल 2023 को सीबीआई के विशेष निदेशक के पद से अवकाश ग्रहण किया। इसके पहले सरकार ने उन्हें दो-दो बार 6-6 महीने का सेवा विस्तार दिया था। वे सीबीआई में कार्यवाहक निदेशक की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

इंटरपोल में भी अहम जिम्मेदारी निभा रहे प्रवीण सिन्हा

प्रवीण सिन्हा एशिया से इंटरपोल का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे इंटरपोल कार्यसमिति के सदस्य हैं। वे सीबीआई के इकलौते अधिकारी हैं जिन्हें इंटरपोल कार्यसमिति सदस्य के चुनाव में एशिया के देशों का भारी मत मिला था। इसके पहले सीबीआई के एक निदेशक यह चुनाव हार भी चुके थे। इंटरपोल में उनका कार्यकाल अभी डेढ़ साल का बचा हुआ है। इस पद का निर्वाचन होता है जिसमें कई शक्तिशाली देश भाग लेते हैं। प्रवीण सिन्हा बिहार के पटना के रहने वाले हैं। वह मूल रूप से गुजरात काडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उनका लंबा समय सीबीआई में बीता है। उन्होंने सीबीआई के एसपी और डीआईजी के रूप में लंबे समय तक पटना में काम किया है। पशुपालन घोटाले की जांच को मुकाम पर पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। देश के और कई चर्चित घपले और घोटाले की जांच में उन्होंने प्रसिद्धि पाई। वे कानून के भी बड़े जानकार माने जाते हैं। प्रवीण सिन्हा को 15 वर्षों बाद सीबीआई के क्राइम मैनुअल को संशोधित करने की भी जिम्मेदारी दी गई थी। प्रवीण सिन्हा ने सीबीआई के क्राइम मैनुअल को 2020 में ड्राफ्ट करने से पहले 2017 में केंद्रीय सतर्कता आयोग के विजिलेंस मैनुअल को भी ड्राफ्ट किया था। साफ-सुथरी छवि के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी के रूप में वे नरेंद्र मोदी सरकार की पसंद रहे हैं। इसीलिए उन्हें रिटायरमेंट के बाद एक बार फिर से हम जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजदीक माने जाने वाले अजीत डोभाल काम कर रहे हैं।

    पटना के रहने वाले हैं प्रवीण सिन्हा, साफ-सुथरी छवि और तेजतर्रार आईपीएस, मंत्री के बेटे

    प्रवीण सिन्हा बिहारी हैं और उनका घर पटना के राजेंद्र नगर में है। उनके पिता पूर्णेन्दु नारायण सिन्हा पटना स्नातक क्षेत्र से तीन-तीन बार विधान पार्षद और बिहार सरकार में मंत्री रहे थे। वे एक प्रख्यात साहित्यकार और बौद्धिक राजनेता के रूप में जाने जाते थे। प्रवीण सिन्हा की पत्नी अर्चना अनुप्रिया जानी-मानी साहित्यकार हैं जिन्होंने साहित्य की हर विधा पर लिखा है।

    Ravindra Nath Tiwari

    तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

    Recent Posts

    Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

    Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

    6 days ago

    प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

    Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

    2 weeks ago

    सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

    Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

    2 weeks ago

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

    Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

    2 weeks ago

    NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

    Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

    2 weeks ago

    केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

    Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

    2 weeks ago