
Bharat varta desk: सिविल सर्विस डे के मौके पर देश के आईएएस अधिकारी को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने जिले को देश में टॉप कराने के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के मौके पर सभी डीएम यह संकल्प लें कि जिले को विकास की ऊंचाई पर पहुंचाना है। उन्होंने आईएएस अधिकारियों को देश के बदलाव का संवाहक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी डीएम अपने जिले के पूर्व और रिटायर्ड डीएम और राज्य स्तर पर पूर्व मुख्य सचिवों के अनुभवों का आईएएस अधिकारी लाभ लें।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज़ादी के अमृत काल 75 साल की इस यात्रा में भारत को आगे बढ़ाने में सरदार पटेल का सिविल सर्विस का जो तोहफा है, इसके जो ध्वजवाहक लोग रहे हैं,उन्होंने इस देश की प्रगति में कुछ न कुछ योगदान दिया ही है। उन सभी को स्मरण करना अमृत काल में सिविल सर्विस को ऑनर करने वाला विषय बन जायेगा। उन्होंने कहा कि आईएएस अफसरों का काम जन सरोकार से जुड़ा होना चाहिए। जनता के लिए सोचने, विचारने और करने की जरूरत है। जनता से दूरी खत्म होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आईएएस अफसर जनता को कानून के मकड़जाल से मुक्त करें।
देश में सैंकड़ों कानून ऐसे थे, जो देश के नागरिकों के लिए बोझ बन गए थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहले 5 साल में मैंने 1,500 ऐसे कानून खत्म किए। छोटी-छोटी बात पर जेल भेजने वाले कानूनों को संशोधित करने की जरूरत है।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि हम पिछली शताब्दी की सोच और नीति नियमों से अगली शताब्दी की मजबूती का संकल्प नहीं कर सकते हैं इसलिए हमारी व्यवस्थाओं, नियमों और परंपराओं में पहले शायद बदलाव लाने में 30-40 साल लग जाते थे तब ऐसा चलता होगा। लेकिन तेज गति से बदलते हुए विश्व में हमें पल-पल के हिसाब से चलना पड़ेगा।
पीएम मोदी ने इस दौरान तीन लक्ष्यों पर बात की जिसमें उन्होंने कहा कि पहला लक्ष्य है कि देश में सामान्य से सामान्य मानव के जीवन में बदलाव आए और उसे इसका एहसास भी हो, दूसरा- आज हम भारत में कुछ भी करें, उसको वैश्विक सन्दर्भ में करना समय की मांग है. तीसरा- व्यवस्था में हम कहीं पर भी हों, लेकिन जिस व्यवस्था से हम निकले हैं, उसमें हमारी मुख्य जिम्मेदारी देश की एकता और अखंडता है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More