बड़ी खबर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री भारत पहुंचे, कल मोदी से होगी मुलाकात

Bharat varta desk: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दो दिनों के भारत दौरे पर आज अहमदाबाद पहुंचे हैं। 22 अप्रैल को जॉनसन प्रधानमंत्री मोदी के साथ आर्थिक, सुरक्षा और रक्षा मामलों में सहयोग पर बातचीत करेंगे।जॉनसन ने भारत यात्रा की शुरुआत अहमदाबाद से की। हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वहां से होटल तक के रास्ते में उनके लिए एक रोडशो का आयोजन किया गया था, जिसमें कुछ सांस्कृतिक गतिविधियों की झलक देखने को मिली। जॉनसन साबरमती आश्रम गए। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेश पटेल के साथ आश्रम का दौरा किया और चरखा भी चलाया। आश्रम से उन्होंने दो किताबें भेंट स्वरूप दी गईं – महात्मा गांधी द्वारा लिखी “गाइड टू लंदन” और दूसरी मीराबेन के नाम से जानी जाने वाली महात्मा गांधी की अनुयायी मैडेलाइन स्लेड की आत्मकथा, ‘द स्पिरिट्स पिल्ग्रिमेज। जॉनसन की भारत यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापार पर केंद्रित रहने की संभावना है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

16 hours ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

5 days ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

6 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

6 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

7 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

7 days ago