बिजनेस

राष्‍ट्रीय केमिकल्‍स एवं फर्टीलाइज़र को मिला नेशनल अवार्ड फॉर कॉस्‍ट एक्सिलेंस

Harat varta desk: इंस्‍टीट्यूट ऑफ कॉस्‍ट एकाउंटेट्स ऑफ इंडिया द्वारा 17th नेशनल अवार्ड फॉर कॉस्‍ट एक्सिलेंस इन कॉस्‍ट मैनेजमेंट 2019, सी.एम.ए. अवार्ड 2017 एवं 2019 का आयोजन कांस्‍टीट्यूशन क्‍लब ऑफ इंडिया, नई दिल्‍ली में किया गया । पीयूष गोयल, केन्‍द्रीय मंत्री, वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संस्‍थान के अध्‍यक्ष सी.एम.ए. पी. राजू अय्यर के स्‍वागत भाषण से कार्यक्रम की शुरुआत की गई । उन्‍होंने संस्‍थान द्वारा किए गए कार्यों का विस्‍तृत रूप से उल्‍लेख किया । उन्‍होंने बताया कि कॉस्‍ट एकाउन्‍टेंट की देश के आर्थिक विकास में महत्‍वपूर्ण भूमिका है ।

इस बार सार्वजनिक क्षेत्र की लार्ज श्रेणी में तृतीय अवार्ड राष्‍ट्रीय केमिकल्‍स एवं फर्टिलाइज़र्स को प्रदान किया गया है । आर.सी.एफ.एल., भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय का एक उपक्रम है, जिसका मुख्‍यालय मुंबई में है । यह अवार्ड केन्‍द्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा आर.सी.एफ. के निदेशक (वित्त) नजहत जे. शेखी एवं ललित कुमार किरण, उप महाप्रबंधक (वित्त) को दिया गया ।

राष्‍ट्रीय केमिकल्‍स एवं फर्टिलाइज़र के प्रबन्‍धक वित्त सी.एम.ए. अभय कुमार को मंत्री पीयूष गोयल ने सी.एम.ए. यंग एचिवर अवार्ड से सम्‍म‍ानित किया गया । इस अवसर पर संस्‍थान के अध्‍यक्ष सी.एम.ए. पी. राजू अय्यर एवं उपाध्‍यक्ष, सी.एम.ए. विजेन्‍द्र शर्मा जी उपस्थित थे ।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago