
डॉ. नीतू कुमारी नवगीत
बीता वर्ष 2020 काफी चुनौतीपूर्ण रहा। कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों ने हम सबको अपने घरों में सिमट जाने के लिए मजबूर किया। लोक कला में लोगों की उपस्थिति एक महत्वपूर्ण पहलू है, लेकिन कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत लोगों से मिलने-जुलने पर ही पाबंदी रही। ऐसे में सोशल मीडिया सहारा बना और कलाकार अपने प्रशंसकों और श्रोताओं से सोशल मीडिया के माध्यम से ही जुड़े रहे। 2020 में मैंने भी सोशल मीडिया के अनेक प्लेटफार्म से लोकगायन का कार्यक्रम किया और बिहार की सांस्कृतिक विरासत को विश्व के अनेक देशों के लोगों तक पहुंचाने का काम किया। लेकिन लाइव कार्यक्रम में जैसा जुड़ाव श्रोताओं से होता है, वह ऑनलाइन कार्यक्रमों में नहीं हो पाता। एक लोक कलाकार के रूप में मेरी चाहत है कि कोविड-19 का टीका जल्द से जल्द सभी लोगों को लगाया जाए ताकि जीवन पहले की तरह पटरी पर आए। जो उदासी कोविड-19 के कारण फैली है, उसे दूर करने के लिए संस्कृतिकर्मियों और साहित्यकारों को 2021 में विशेष प्रयास करना होगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ कर आनंद के विशेष अवसर पैदा करने होंगे। सामाजिकता मनुष्य का एक स्वाभाविक गुण है। पिछले साल मिलना-जुलना काफी कम रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम और आयोजनों पर भी अंकुश रहा। इससे कलाकारों के सामने कई मुश्किल चुनौतियां खड़ी हुई हैं। अनेक कलाकार जीवन यापन के लिए वैकल्पिक साधनों की ओर भी उन्मुख हुए हैं। मेरी सरकार से मांग है कि नए साल में सांस्कृतिक आयोजनों की शुरुआत विधिवत तरीके से की जाए। कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार सीमित संख्या में दर्शकों की उपस्थिति, हैंड सेनीटाइजर और मास्क का प्रयोग तथा 6 फीट दूरी के मानकों को पूरा करते हुए भी सांस्कृतिक समारोहों का आयोजन संभव है। सांस्कृतिक समारोह के आयोजन से निराशा के बादल छटेंगे और लोगों के दिलो-दिमाग में नई आशा और नई उम्मीदों का संचार होगा।
(लेखिका बिहार के जानी-मानी लोकगायिका हैं। प्रस्तुत विचार लेखिका के निजी विचार हैं।)
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More
Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More
पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण में बच्चों… Read More
Bharat Varta Desk : एम्स पटना की बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी… Read More