बड़ी खबर

शिवसेना सांसद से मिल नरेंद्र मोदी ने पूछा उद्धव ठाकरे का हाल, यूपी में योगी ने अखिलेश को फोन कर अच्छे सेहत की कामना की

Bharat Varta Desk: मंचो पर राजनेताओं में एक दूसरे के प्रति तल्खी दिखती है। जनता के सामने एक दूसरे के खिलाफ विषवमन करते हुए नजर आते हैं नेता। मगर व्यक्तिगत जीवन में एक दूसरे के नजदीक रहते हैं। पिछले दिनों लखनऊ से लेकर दिल्ली तक यह देखने को मिला।
पिछले दिनों लोकसभा स्थगित होने के बाद अध्यक्ष कक्ष में सदन के नेताओं की बैठक हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी शिवसेना नेता विनायक राउत के पास गये और 61 वर्षीय मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का हाल जाना। हाल ही में हुई सर्वाइकल स्पाइन सर्जरी के बाद ठाकरे की हालत कैसी है, कितना सुधार हो रहा है? इस मौके पर केंद्र सरकार के मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह भी मौजूद रहे।
उधर दूसरी ओर बुधवार को ही यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल और बेटी के कोरोना संक्रमित होने की खबर आई। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को फोन करके उनका कुशलक्षेम पूछा। उनके अच्छे सेहत की कामना की।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 day ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

4 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

5 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

5 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

7 days ago