Categories: बड़ी खबर

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले


Bharat varta Desk

कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों, आयोग व सोसायटी में महत्वपूर्ण पदों पर स्थापित पांच अधिकारियों को जिलों में उपायुक्त के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

वहीं, दर्जनभर जिलों के उपायुक्तों का एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरण किया गया है, जबकि पांच डीडीसी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए डीसी के पद पर नियुक्त किया गया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे संदीप कुमार मीणा को लोहरदगा का डीसी नियुक्त किया गया है।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के विशेष सचिव राजीव रंजन को पूर्वी सिंहभूम का उपायुक्त बनाया गया है। राजीव रंजन के पास अबतक मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव का भी प्रभार था।

वहीं, झारखंड लोक सेवा आयोग के सचिव संदीप कुमार को लातेहार का उपायुक्त बनाया गया है, जबकि लातेहार में डीसी रहे उत्कर्ष गुप्ता को अब कोडरमा का उपायुक्त बनाया गया है।

इसी तरह जेएसएलपीएस के सीईओ अनन्य मित्तल गढ़वा के उपायुक्त बनाए गए हैं। निबंधन महानिरीक्षक मेघा भारद्वाज को पाकुड़ का तथा उत्पाद आयुक्त लोकेश मिश्रा को गोड्डा का उपायुक्त बनाया गया है।

दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को लोहरदगा से हटाकर पलामू का उपायुक्त बनाया गया। वहीं, रांची के डीडीसी सौरभ कुमार भुवानिया अब खूंटी के डीसी बना दिए गए हैं।

इसी तरह खूंटी के डीडीसी आलोक कुमार को जामताड़ा का उपायुक्त बनाया गया है।

हजारीबाग के डीसी शशि प्रकाश सिंह को स्थानांतरित कर देवघर का उपायुक्त बनाया गया है। वहीं, साहिबगंज के उपायुक्त हेमंत सती अब हजारीबाग के डीसी होंगे।

इसी तरह पाकुड़ के डीसी मनीष कुमार को स्थानांतरित कर पश्चिमी सिंहभूम का उपायुक्त बनाया गया है। वहीं, कोडरमा के डीसी रहे ऋतुराज को स्थानांतरित कर रामगढ़ का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

रवि आनंद को जामताड़ा से स्थानांतरित कर चतरा का उपायुक्त बनाया गया। गोड्डा के डीडीसी दीपक कुमार दुबे को साहिबगंज का उपायुक्त नियुक्त किया गया।

वहीं, गुमला के डीडीसी दिलेश्वर महतो को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए गुमला का डीसी बनाया गया है।

पूर्वी सिंहभूम के डीसी रहे कर्ण सत्यार्थी और खूंटी की डीसी रहीं आर रानिटा, गढ़वा के डीसी रहे दिनेश यादव, पश्चिमी सिंहभूम के डीसी रहे चंदन कुमार कार्मिक में योगदान देंगे।

पलामू के डीसी रहीं समीरा एस की भी कहीं पदस्थापना नहीं की गई है, इन अधिकारियों को कार्मिक विभाग में योगदान देने को कहा गया है।

झारखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: देवघर, बोकारो और हजारीबाग समेत कई जिलों के SP बदले……

झारखंड में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 40 से अधिक अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। इसमें एसपी के साथ-साथ मुख्यालय स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों को मिला अतिरिक्त जिम्मा

  • मनोज कौशिक (2001 बैच): अपराध अनुसंधान विभाग (CID) के ADG के साथ अब ADG मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
  • पंकज कम्बोज (2005 बैच): झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के MD के साथ IG मानवाधिकार की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • नरेन्द्र कुमार सिंह (2006 बैच): इन्हें IG अभियान बनाया गया है और IG पलामू का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

जिलों के एसएसपी का ट्रांसफर

| अमन कुमार | पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग |

| प्रवीण पुष्कर | पुलिस अधीक्षक, देवघर |

| नाथू सिंह मीणा | पुलिस अधीक्षक, बोकारो |

| कपिल चौधरी | पुलिस अधीक्षक, पलामू |

| निधि द्विवेदी | पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां |

| मुकेश कुमार लुनायत | पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ |

| शम्भू कुमार सिंह | पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा |

| अनुदीप सिंह | पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ |

| आशुतोष शेखर | पुलिस अधीक्षक, गढ़वा |

| ऋषभ गर्ग | पुलिस अधीक्षक, खूंटी |

| सुमित कुमार अग्रवाल | एसपी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) |

| राजकुमार मेहला | एसपी, आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) |

IG स्तर पर भी हुए बदलाव

  • शैलेन्द्र कुमार सिन्हा: पलामू से स्थानांतरित कर IG बोकारो बनाया गया है।
  • माईकेलराज एस०: इन्हें IG रेल की जिम्मेदारी दी गई है।
  • सुनील भाष्कर: अब IG झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) के पद पर तैनात होंगे।
  • क्रांति कुमार गेड़िदेशी: इन्हें IG निगरानी-सह-सुरक्षा (विद्युत बोर्ड) बनाया गया है।

ट्रेनिंग आईपीएस को SDPO के रूप में नई जिम्मेदारी

  • दिव्यांश शुक्ला: SDPO, हुसैनाबाद
  • राघवेन्द्र शर्मा: SDPO, पतरातू
  • सैयद मुस्तफा हासमी: SDPO, चक्रधरपुर
  • निखिल राय: ASP, कोतवाली (रांची)
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago