बड़ी खबर

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मध्य प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लागू

Bharat Varta Desk : मध्य प्रदेश में कोविड की तीसरी लहर की आने की आशंका के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता के नाम संबोधन कर रात्रिकालीन कर्फ्यू को फिर शुरू कर दिया है। यह कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो और भी फैसले लिए जाएंगे। यह ध्यान रखें कि स्कूल में बच्चों की 50 फीसदी उपस्थिति ही रहे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता के नाम संबोधन में कोविड की तीसरी लहर की आशंका पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कई महीनों बाद मध्य प्रदेश में कोविड के तीस नए प्रकरण आए हैं। महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ने को लेकर सीएम ने चिंता जताई है और कहा है कि पूर्व के अनुभव से यह आशंका है कि मध्य प्रदेश में भी कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ सकते हैं।

सीएम चौहान ने कहा कि कल महाराष्ट्र में 1201, गुजरात 91 दिल्ली में 125 प्रकरण आए। पूर्व के अनुभव रहे हैं कि गुजरात-महाराष्ट्र में जब केस बढ़े हैं तो मध्य प्रदेश में भी उसके बाद असर हुआ था। उन्होंने कहा कि पहली व दूसरी लहर में इंदौर-भोपाल से ही शुरुआत होती है। कोरोना ने अपना स्वरूप बदला है। नया स्वरूप ओमक्रॉन देश के 16 राज्यों में आ चुका है और मध्य प्रदेश में इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि यहां भी ओमिक्रॉन वायरस आ जाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोविड का कोई केस आता है तो घर में पर्याप्त स्थान होने पर होम आइसोलेशन किया जाए। अन्यथा अस्पताल में भी भर्ती कराया जाए। कोविड की तीसरी लहर को आने से रोकने के लिए हर आवश्यक उपाय करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की गाइड लाइन का पालन किया जाए। अनावश्यक रूप से भीड़़ में नहीं जाएं। और मास्क जरूर पहनें। कोरोना का दूसरा डोज तुरंत लगाएं जिसने पहला नहीं लगवाया हो तो टीका जरूर लगवा लें।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 day ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

4 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

5 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

5 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

1 week ago