पॉलिटिक्स

शाहनवाज और मुकेश सहनी ने किया नामांकन, मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल को टाल गए मुख्यमंत्री


पटना संवाददाता: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन और वीआईपी के अध्यक्ष वह सरकार के मंत्री मुकेश साहनी ने सोमवार को पटना आयुक्त के कार्यालय में विधान परिषद उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री किशोर प्रसाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी समेत एनडीए के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे. पर्चा दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार टाल गए. पत्रकारों ने उनसे पूछा मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा ? उनसे यह भी पूछा कि आपने कहा था कि मंत्रिमंडल विस्तार के लिए भाजपा हरी झंडी नहीं दे रही है . क्या भाजपा ने अब हरी झंडी दे दी है ? इस पर मुख्यमंत्री ने कुछ नहीं कहा.यहां यह बता दें कि रविवार की शाम उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले थे. इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना जताई जा रही है . सीएम से मिलने के बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहा था कि सुबह देख लीजिएगा.

नीतीश का सीएम होना गौरव की बात: शाहनवाज
पर्चा दाखिल करने के बाद सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार का सौभाग्य है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं. उनके नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़कर सरकार में है. उन्होंने कहा कि वे केंद्रीय मंत्रिमंडल में नीतीश कुमार के साथ काम कर चुके हैं. शाहनवाज ने यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें बिहार की राजनीति का जिम्मा दिया है इसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सभी वरिष्ठ नेताओं के शुक्रगुजार हैं. इसके बाद मुख्यमंत्री ने भी कहा कि शाहनवाज हुसैन को बिहार भेजा जाना एक महत्वपूर्ण बात है.
यहां बता दें कि सुशील कुमार मोदी और विनोद नारायण झा की खाली विधान परिषद की सीटों पर 28 जनवरी को उपचुनाव होने वाला है. नामांकन के समय मौजूद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने कहा है कि एनडीए के दोनों उम्मीदवारों का जीतना तय है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा -कोई सबूत नहीं

Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More

2 days ago

बिहार में अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर निकली बहाली

Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More

4 days ago

पेरू में हवाई हादसा, 15 मरे, झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में सात की जान गई

Bharat varta Desk ‌‌ पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More

6 days ago

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

7 days ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

7 days ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

2 weeks ago