
कहा महागठबंधन एकजुट, सरकार को कोई खतरा नहीं
सेंट्रल डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से अलग-अलग मुलाकात की. दोनों के बीच झारखंड की राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिति पर चर्चा हुई. झारखंड में कृषि कानूनों के खिलाफ किए गए विरोध की भी जानकारी मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी को दी. जानकार सूत्रों के अनुसार झारखंड में निगम और बोर्ड के खाली पदों को भरने के बारे में भी विचार किया गया. मुख्यमंत्री ने झारखंड में किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में भी कांग्रेस अध्यक्ष को जानकारी दी. नक्सल और अपराध की दूसरी घटनाओं पर के बारे में भी बात हुई .
कांग्रेस के प्रमुख नेता फुरकान अंसारी ने झारखंड के कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह पर मंत्रियों से रिश्वत वसूलने का जो आरोप लगाया है उसके बाद मुख्यमंत्री और सोनिया गांधी की इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस मुलाकात के दौरान आरपीएन सिंह भी मौजूद थे. मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि दोनों नेताओं से उन्होंने एक शिष्टाचार मुलाकात की है. उन्होंने कहा कि झारखंड में महागठबंधन एकजुट है. सरकार स्थाई है और कार्यकाल पूरा करेगी. उन्होंने कृषि कानूनों को देश के किसानों के लिए हानिकारक बताया.
..
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More