पॉलिटिक्स

पेरू में हवाई हादसा, 15 मरे, झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में सात की जान गई

Bharat varta Desk

‌‌ पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15 जांबाज खुद मौत के आगोश में समा गए. भीषण बाढ़ और तबाही के बीच अरेकिपा इलाके में राहत कार्य में जुटा सेना का एक Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. इस दर्दनाक हादसे में चालक दल के 4 सदस्यों और 11 यात्रियों सहित कुल 15 लोगों की मौत हो गई है.

झारखंड के चतरा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार देर शाम चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ स्थित घने जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में विमान पर सवार मरीज, उनके दो परिजनों, दो पायलट, एक डॉक्टर और एक नर्स समेत सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट)
कैप्टन सबराजदीप सिंह (को-पायलट)
संजय कुमार (मरीज)
अर्चना देवी (मरीज की परिजन)
ध्रुव कुमार (मरीज के परिजन)
डॉ. विकास कुमार गुप्ता (चिकित्सक)
सचिन कुमार मिश्रा (नर्स)

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

मीनाक्षी राय होंगी पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More

2 days ago

बिहार में 11 आईएएस अधिकारी बदले, दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More

3 days ago

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

1 week ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

2 weeks ago