
सेंट्रल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी. अभी तक हुए भवानीपुर से चुनाव लड़ती रही हैं . इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. हाल में तृणमूल कांग्रेस के भाजपा में गए शुभेंदु अधिकारी इसी इलाके से आते हैं. उन्होंने शुभेंदु पर भी वार करते हुए कहा कि सबको पता है कि नंदीग्राम का आंदोलन किसने किया था.
सोमवार को नंदीग्राम में चुनावी सभा करके ममता बनर्जी ने इस बात का ऐलान किया कि इस बार वे नंदीग्राम से खड़ा होने जा रही हैं. उन्होंने इसकी मंजूरी देने का अनुरोध सभा के मंच पर मौजूद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने किया . तुरंत पार्टी नेतृत्व ने मंजूरी दे दी.सभा में ममता बनर्जी ने जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को 200 से अधिक सीटें मिलेंगी. उनका सरकार बनना तय है. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि पैसे के बल पर उनके लोगों को तोड़ रही है. तृणमूल के लोगों को डराया धमकाया जा रहा है. लेकिन चुनाव में भाजपा की एक नहीं चलेगी. बंगाल की जनता उनके साथ है. बता दें कि इस साल बंगाल में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है. यहां भाजपा व तृणमूल कांग्रेस के बीच जंग छिड़ा हुआ है.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More