
Bharat varta desk:
पुलिस हिरासत में लिए गए झारखंड में खूंटी के आईएएस एसडीओ सैयद रियाज अहमद ने शराब के नशे में आईआईटियन छात्रा को किस करने की कोशिश की थी।
पुलिस में दर्ज कराई गई f.i.r. में छात्रा ने कहा है कि
एसडीएम ने उन्हें किस करने और उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। साथ ही वह उन्हें गलत नजर से घूर रहे थे। यह घटना 1 जुलाई की रात की है जबकि f.i.r. 4 तारीख को दर्ज कराई गई है। एक पार्टी में दोनों पहुंचे हुए थे। छात्रा मंडी आईआईटी में पढ़ती है और रूलर ट्रेनिंग के लिए 1 महीने खातिर खूंटी आई हुई है। वहएक एनजीओ में ट्रेनिंग ले रही है।
सैयद रियाज अहमद 2018 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर झारखंड के प्रशासनिक महकमा में सनसनी फैली हुई है। मुख्य सचिव ने खूंटी डीएम शशि रंजन से इस मामले की रिपोर्ट ली है।
पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More
Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More