
Bharat varta desk: इस बार का पंचायत चुनाव कई माननीयों के लिए शर्मनाक रहा है। कई मंत्री और विधायक के परिवार के सदस्यों को चुनाव में करारी हार मिली है। लोग इसे जनता में माननीयों की घटती लोकप्रियता के रूप में देख रहे हैं। ताजा उदाहरण भभुआ के राजद विधायक भरत बिंद का है जिनका बड़ा बेटा संजय बिंद चैनपुर प्रखंड के पंचायत चुनाव में बुरी तरह पराजित हो गए हैं। वह जिला परिषद का चुनाव हार गए हैं। इसमें कुल 19 उम्मीदवार थे जिनमें विधायक के बेटे तीसरे नंबर पर आए हैं। यहां अखिलेश प्रसाद चौरसिया चुनाव जीत गए हैं।
उप मुख्यमंत्री, मंत्री समेत कई माननीय के परिजन हारे
इसके पहले बिहार सरकार में डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई रवि कुमार भी जिला परिषद का चुनाव हार गए हैं। वहीं पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी की भाभी मुखिया का चुनाव हार गई है।बीजेपी विधायक लखेंद्र कुमार रौशन की पत्नी मनीषा कुमारी जिला परिषद का चुनाव हार गई। और भी कई विधायकों के रिश्तेदार चुनाव हारे हैं। इसे जनता की नाराजगी बताई जा रही है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More