बड़ी खबर

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले-शादी के लिए धर्म नहीं बदलें हिंदू लड़के- लड़कियां


Bharat varta desk:
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि शादी के लिए शादी के लिए हिंदू हिंदू लड़के-लड़कियों अपना धर्म नहीं बदलें। ऐसा करना सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे स्वार्थ के कारण हमारे बच्चे बच्चियां धर्म परिवर्तन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दरअसल हम अपने बच्चों को ठीक से तैयार नहीं कर रहे हैं। हमें अपने बच्चों को हिंदू धर्म के प्रति आदर भाव रखना सिखाना चाहिए। पूजा पाठ के प्रति प्रेरित करना चाहिए ताकि वे दूसरे धर्म की और ना जाएं। उन्होंने माता- पिता का आह्वान किया कि बच्चों को अपने घर में संस्कार दें। डॉक्टर मोहन भागवत उत्तराखंड के हल्द्वानी में राष्ट्रीय स्वयं सेवकों के परिवारों के साथ एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इंग्लैंड के प्रधानमंत्री ने कहा था माता- पिता की सेवा भारत से सीखना चाहिए

संघ प्रमुख ने ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेट थैचर का उदाहरण देते हुए कहा कि एक बार उन्होंने कहा था कि माता पिता की सेवा कैसे करते हैं इसे हमें भारत से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैदिक काल से महाभारत काल तक हमारे धार्मिक ग्रंथ बताते हैं कि धर्म का पालन कैसे करना चाहिए। समाज में हमें गरीब तबके की भी चिंता करनी चाहिए और जात-पांत के बंधनों से बाहर निकलना चाहिए.

उन्होंने कहा कि यदि हम अपनी समाज शैली में बदलाव लाएं, तो भारत विश्वगुरू बन सकता है. इसके लिए उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें अपनी भाषा, भूषा, भवन, भ्रमण, भजन और भोजन अपनी परंपरा के अनुसार ही करना चाहिए. भागवत ने कहा कि भारत की परंपराओं का अनुसरण पूरा विश्व कर रहा है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago