पॉलिटिक्स

तेज प्रताप को मनाने राबड़ी देवी पटना पहुंची, उनके घर गईं मगर नहीं थे


Bharat varta desk: राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। इससे लालू और उनकी पत्नी राबड़ी देवी काफी चिंतित हैं। विवाद सलटाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आज लंबे समय के बाद अचानक पटना पहुंची। वे अपने बड़े बेटे विधायक तेजप्रताप को मनाने के लिए सीधे उनके घर गईं। तेजप्रताप यादव अपने परिवार से अलग स्ट्रैंड रोड के बंगले में रहते हैं जबकि तेजस्वी अपनी मां राबड़ी देवी के सरकारी आवास में रहते हैं। राबड़ी देवी को विधान पार्षद होने के नाते सरकारी आवास मिला हुआ है । राबड़ी देवी अपने बेटे के घर पहुंची तो तेजप्रताप यादव अपने घर पर मौजूद ही नहीं थे। उसके बाद हुए अपने आवास पर लौट आई। वह एयरपोर्ट से उतरकर सीधे तेज प्रताप के घर पर गई थीं। जानकार सूत्रों के अनुसार अपनी मां की आने की पूर्व जानकारी तेज प्रताप को थी मगर जानबूझकर वह उनके आने के पहले निकल गए थे। बता दें कि इसके पहले विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी राजद के स्टार प्रचारकों की सूची में तेज प्रताप का नाम नहीं होने के कारण वह बेहद खफा हैं। उन्होंने कहा था कि कम से कम मां और बहन निशा भारती का नाम जरूर होना चाहिए था। उन्होंने तारापुर में अपना उम्मीदवार भी खड़ा कर दिया था मगर उम्मीदवार संजय यादव ने नाम वापस ले लिया। उन्होंने तेजस्वी को समर्थन दे दिया। राबड़ी देवी लंबे समय के बाद पटना आई हैं। जेल से छूटने के बाद लालू प्रसाद दिल्ली स्थित अपनी बेटी मीसा भारती के सरकारी आवास में रह रहे हैं। देखरेख के लिए उनके साथ राबड़ी भी रहती हैं क्योंकि उनकी तबीयत खराब चल रही है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago