
Bharat Varta Desk : रेलवे बोर्ड ने मालदा मंडल के डीआरएम यतेंद्र कुमार समेत देश के 20 डीआरएम का ट्रांसफर किया है। उनकी जगह विकास चौबे मालदा नए डीआरएम बनाए गए हैं। विकास चौबे भारतीय रेल यातायात सेवा के अधिकारी हैं और फिलहाल रेलवे बोर्ड में पदस्थापित हैं। सोमवार को उनके मालदा आकर कार्यभार संभालने की संभावना है।
19 अन्य डीआरएम बदले, आदित्य लखनऊ मंडल में तैनात
19 अन्य डीआरएम में संजीव कुमार रायपुर रेल मंडल के नए डीआरएम होंगे वहीं प्रवीण पांडे बिलासपुर के नए डीआरएम बनाए गए हैं। इसके अलावा मो. सुजात हासमी खड़पुर, राजीव धंगड़ अजमेर, इंदु रानी दुबे पुणे, नीरज वर्मा मुंबई सेंट्रल, मनीष तिवारी कोटा, अर्जुन राठोड़ चक्रधरपुर, मनदीप सिंह भाटिया अंबाला के डीआरएम बनाए गए हैं।
विनित सिंह संबलपुर, विवेक शील को जबलपुर, रजनीश कुमार गोयल को छत्रपति शिवाजी टर्मिनल रेल मंडल, हर्ष खरे को हुबली, एम राम कृष्णन को गुंटुर, संदीप श्रीवास्तव को नांदेड़, रजनीश कुमार को रतलाम, नीरज कुमार को सोलापुर, रेखा यादव को इज्जतनगर का डीआरएम नियुक्त किया गया है।
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More