
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार चुनाव के लिए अपनी पहली वर्चुअल रैली में साढ़े तीन घंटे के भाषण के दौरान लालू परिवार पर जम कर निशाना साधा। इस दौरान नीतीश ने लालू यादव की बहू ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय के पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि देखिए उनकी बेटी ऐश्वर्या के साथ क्या व्यवहार किया गया। नीतीश ने ऐश्वर्या राय को लेकर कहा कि लालू परिवार में एक पढ़ी-लिखी महिला के साथ कैसा-कैसा व्यवहार किया गया और उसके साथ जो कि एक पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पोती हैं। सिर्फ यही नहीं नीतीश कुमार ने लालू यादव और उनके परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग खुद का परिवारवाद चला रहे हैं वे दूसरे लोगों के परिवार की कितनी इज्जत करते हैं? नीतीश के बार-बार ऐश्वर्या के निजी जीवन की सार्वजनिक मंच से चर्चा करने से साफ है कि वे उन्हें चुनाव में उम्मीदवार बनाने का मन बना चुके हैं और उनकी आपबीती से पूरे लालू परिवार को घेरने का हर संभव प्रयास करेंगे। नीतीश अब तक सार्वजनिक रूप से इस मुद्दे पर बात करने से बचते रहते थे।
पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More
Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More