पॉलिटिक्स

ललन सिंह के संसदीय क्षेत्र से बिहार में 2024 का शंखनाद करेंगे अमित शाह, 29 जून को रैली

  • 24 जून को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आएंगे बिहार

Bharat Varta Desk : केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह बिहार के दौरे पर आने वाले हैं। वे 29 जून को मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के लखीसराय में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बता दें कि मुंगेर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का संसदीय क्षेत्र है। वहीं, भाजपा नेता और बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता विजय कुमार सिन्हा का विधानसभा क्षेत्र भी लखीसराय है।
बिहार भाजपा कोर ग्रुप की बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह के आवास पर बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बताया कि मुख्य रूप इस बैठक में सबसे अहम निर्णय यह रहा कि 24 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत बिहार के झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के झंझारपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन करने बिहार आएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 जून को लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के लखीसराय में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार में 11 आईएएस अधिकारी बदले, दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More

9 hours ago

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

1 week ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

1 week ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago