Categories: बड़ी खबर

नीतीश के करीबी आईएएस पर अब नरेंद्र मोदी मेहरबान

Bharat Varta Desk: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी चंचल कुमार पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहरबानी दिख रही है। चंचल लंबे समय तक नीतीश कुमार के साथ रहे। उनके रेल मंत्री के जमाने से उनके सचिव रहे और फिर मुख्यमंत्री बनने पर उनके सचिव बने। करीब ढाई दशक तक नीतीश के साथ रहने के बाद पिछले साल में केंद्र सरकार में प्रति नियोजित हुए जहां उन्हें नेशनल हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया था मगर मंगलवार को केंद्र सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के कामकाज में बदलाव किया जिसमें चंचल कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें नागरिक उड्डयन सचिव बनाया गया है जबकि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधांश पंत को नए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के रूप में नामित किया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

3 weeks ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

3 weeks ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

4 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 months ago