
घर से चादर, तकिया लेकर चलने की परेशानी होगी खत्म
सेंट्रल डेस्क: नए साल में रेलवे यात्रियों की सुविधा को आसान और आरामदायक बनाने के लिए लगातार नई पहल कर रहा है. कई बंद पड़ी ट्रेनों को शुरू करने और फेरा बढ़ाने के साथ यात्री सुविधा बढ़ाने की दिशा में अन्य कई काम किए जा रहे हैं.
अभी तक ट्रेनों में कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए बेडरॉल की सुविधा नहीं दी जा रही है . यात्रियों को अपने साथ कंबल और चादर लेकर चलना पड़ता है. इससे उनको परेशानी हो रही थी.लेकिन अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा.रेलवे नए साल में यात्रियों को ‘डिस्पोजेबल ट्रैवल किट देने की तैयारी में है.इस किट के तहत यात्रियों को डिस्पोजेबल बेडरोल मिलेगा.
इस डिस्पोजेबल ट्रैवल किट के बदले रेलवे यात्रियों से ₹275 लेगा . रेलवे की ओर से बताया गया है कि इसके तहत यात्रियों को एक कंबल, दो पीस डिस्पोजेबल बेडशीट, एक पिलो, एक हेड कवर, एक जोड़ी हैंड ग्लब्स, एक मास्क, पेपर सोप, हैंड सैनिटाइजर और पेपर नैपकिन दिए जाएंगे.
इनका प्रयोग करने के बाद यात्री इन्हें फेंक देंगे.
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More