मनोरंजन

लोगों को हंसा कर अरबों कमाते और करोड़ों टैक्स भरते कॉमेडी किंग कपिल शर्मा

सेंट्रल डेस्क: सितंबर से मार्च तक देश में टैक्स भरने का समय होता है. अभी देश का बड़ा वर्ग हथियार भरने में मगजमारी कर रहा है. ऐसे में हम आपको देश के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के बारे में यह बताने जा रहे हैं कि वे लोगों को हंसा कर अरबों रुपए कमाते हैं और करोड़ों का टैक्स भरते हैं. घर-घर में कपिल के शो का इंतजार रहता है. लोग उनके शो को देखकर हंसते -हंसते लोटपोट हो जाते हैं.
कॉमेडी के साथ-साथ कपिल एंकर, होस्ट और सिंगर भी है . वे फिल्म और विज्ञापन भी करते हैं मगर उनकी सर्वाधिक लोकप्रियता हंसाने को लेकर ही बनी है. देश को जानकर तब आश्चर्य हुआ कि एक मशहूर अभिनेत्री के साथ शो में उन्होंने यह बताया कि वह सालाना 15 करोड़ टैक्स भरते हैं.
इस शो में उन्होंने यह संदेश दिया था कि देश के विकास के लिए लोगों को ईमानदारी से टैक्स भरना चाहिए.
कभी कॉमेडी सर्कस से अपना करियर शुरू करने वाले कपिल शर्मा का अपना शो देश में सर्वाधिक हिट हुआ है. इसमें देश के प्रमुख अभिनेता और अभिनेत्री ,खिलाड़ी, कलाकार और विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोग शामिल हो चुके हैं.

कांस्टेबल के बेटे, संघर्षों से भरा जीवन

फ़ोर्ब्स पत्रिका ने कपिल शर्मा को देश के 100 महत्वपूर्ण लोगों में से चुना था. लेकिन 40 साल के कपिल के जीवन की कहानी संघर्षों से भरी हुई है . उनका जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ। उनके पिता पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल थे और उनकी माता गृहिणी.कैंसर की बीमारी के चलते उनके पिता की 2004 को मृत्यु हो गयी थी। कपिल अमृतसर के खालसा कॉलेज में पढ़ते थे. वे स्नातक हैं. पिता के नहीं रहने पर परिवार चलाने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी . कई छोटे काम करने पड़े .

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

1 hour ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

24 hours ago

भाजपा के चार राज्यों के अध्यक्ष बदलने के मायने

Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More

2 days ago

कर्नाटक CM सिद्दारमैया का इस्तीफा, डी शिव कुमार बन सकते सीएम

Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More

2 days ago

केरल के पूर्व सीएम के घर पर ईडी की रेड

Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More

3 days ago