पॉलिटिक्स

रामविलास पासवान के बेटी-दामाद का दर्द, बीमार पिता से मिलने से रोका जा रहा

पटना से ऋषिकेश नारायण।
लोजपा के संस्थापक व केंद्रीय मंत्री बीमार हैं। वे दिल्ली में कई दिनों से अस्पताल के में भर्ती हैं। इसी बीच पासवान के दामाद अनिल कुमार साधु ने अपनी पत्नी आशा पासवान के दर्द को अपने फेसबुक के माध्यम से सार्वजनिक तौर पर साझा किया है। रामविलास पासवान और उनकी पहली पत्नी की बेटी आशा पासवान के बीच विवाद पहले भी सुर्खियों में रहा है। अपने पिता से नाराज हो कर आशा अपने पति साधु के साथ पहले ही राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो चुकी हैं।
रामविलास के दामाद अनिल कुमार साधु ने अपनी पत्नी आशा के दर्द को साझा करते हुए लिखा है कि आज अहले सुबह अभिभावक रामविलास पासवान के काफी खास “परिजन” का कॉल मेरे निकट संबंधी के पास आया और दिल्ली आने से मना कर दिया गया। अन्य सभी निकटतम परिजन लोग एस्कॉर्ट अस्पताल जा रहे हैं और पिताजी रामविलास पासवान से मिल भी रहे हैं, पर मुझे दिल्ली आने से रोक दिया गया है। मेरे निकट सम्बंधी को कॉल कर कहा गया कि साधु और आशा यहां नहीं आएं, अन्यथा ठीक नहीं होगा। आगे उन्होंने लिखा है कि मैं मानती हूं कि मेरे पिता और पति के बीच राजनीतिक मतभेद पिछले कुछ सालों से रहे हैं पर क्या इससे खून का रिश्ता खत्म हो जाता है? क्या मैं रामविलास पासवान की संतान नहीं हूं? क्या मुझे अपने बीमार पिता से मिलने का हक नहीं है? मुझे अपने बीमार पिता से मिलने से क्यों रोका जा रहा है, मेरी समझ से परे है। मेरा कसूर सिर्फ इतना ही है न कि मैं बेटी हूं। मेरा दिल्ली आने का कार्यक्रम तो रद्द हो गया पर यहीं से ईश्वर से प्रार्थना करती हूं “पापा आप जल्दी से ठीक हो जाएं, मुझे और कुछ नहीं चाहिए”। पर एक बात जरूर कहूंगी ज़्यादा निष्ठुरता इंसान को सर्वनाश की ओर ले जाता है। जिस तरह से एक बेटी को उसके बीमार पिता से मिलने से रोका जा रहा है न, उसकी हाय रोकने वाले को ज़रूर लगेगी।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 minutes ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

4 days ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

5 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

5 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

6 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

6 days ago