
भागलपुर संवाददाता: कृषि कानूनों को लेकर राजद ने भाजपा पर निशाना साधा है .इन कानूनों के पक्ष में बिहार के किसानों को गोलबंद करने की कोशिश में जुटी भाजपा से उसने पूछा है कि वह यह बताए कि बिहार के किसानों की आय देश में सबसे कम क्यों हैं?
युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि किसानों को आतंकवादी, टुकड़े टुकड़े गैंग बताने वाली भाजपा किसान सम्मेलन आयोजित कर बिहार के किसानों को बरगला रही है. बिहार के किसानों की सलाना आय 42,684 रुपए है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर किसानों की आय 77,124 रुपए प्रतिवर्ष है.पंजाब और हरियाणा के किसानों की औसत आय क्रमशः 2,16,708 रुपए और 1,73,208 रुपए प्रतिवर्ष है.अरुण ने भाजपा से सवाल किया है कि वह बताए कि बिहार के किसानों की आय देश मे सबसे कम क्यों है.भाजपा कुछ भी कर ले बिहार के किसान उनके झांसे में नहीं आने वाले हैं.
यादव ने कहा कि नीतीश सरकार ने बिहार में 2006 में हीं एपीएमसी यानी बजार समिति समाप्त कर दिया जिसके कारण बिहार के किसानों की हालत बहुत ही दयनीय हो गया। किसान मजदूरी करने के लिए राज्य के बाहर पलायन करने को मजबूर है.
बिहार में पैक्स के माध्यम से धान और गेहूं खरीदने की व्यवस्था भी पूरी तरह फ़्लॉप साबित हुई है. किसान अपने फसल को बिचैलियों के हाथों औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर होते हैं.मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि बिल किसान विरोधी है। इसलिए सरकार किसानों के हक में तीनों काले कानून को वापस लेना चाहिए।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More