
रांची संवाददाता: विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर शुक्रवार को परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक पर “अधिकार दो” के नारे गूंजते रहे . ज्योति सिंह मथारू के नेतृत्व में सर्वधर्म संगठनों द्वारा मानव श्रंखला का आयोजन कर अल्पसंख्यक समाज के हक हकूक की आवाज उठाई गई.
मानव श्रृंखला में खड़े लोगों के हाथों में मांगों वाली तख्तियां मौजूद थी. इस मौके पर वक्ताओं ने यह सवाल किया किअल्पसंख्यकों की बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं का आभाव क्यों है..? ऐसे गांवों में तकनीकी-प्रोफेशनल शिक्षा केंद्र खोलने की मांग की गई.
सच्चर कमेटी की अनुशंसा लागू हो: डॉक्टर असलम
इस मौके पर डॉक्टर परवेज असलम ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज की स्थिति पर जस्टिस राजेंद्र सच्चर की सिफारिशों को लागू किया जाना चाहिए. उन्होंने अल्पसंख्यक मोहल्लों और गांव के विकास के लिए चहुमुखी योजनाओं को लागू करने की वकालत की. उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल किस समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते हैं मगर उनके कल्याण की बात नहीं सोचते हैं. समाज में जागरूकता जरूरी है. अल्पसंख्यकों को एकजुट होना होगा.
प्रमुख मांगे
बस्तियों में हॉस्पिटल खोला जाए,झारखंड में अल्पसंख्यकों के संवैधानिक संस्थाओं का गठन,
अल्पसंख्यकों के अधिकार सुनिश्चित करो, मोबलिंचिंग पर क़ानून बनाने, अल्पसंख्यक आयोग,बोर्ड,कमेटी, एकेडमी का गठन करने, अल्पसंख्यक विद्यालय दर्ज़ा देने वाली सरकारी प्रक्रिया का सरलीकरण करने,
कस्तूरबा गांधी विद्यालय के तर्ज पर अल्पसंख्यक महिलाओं का विद्यालय खोलने आदि मांगे शामिल हैं.
मौजूद रहे ये लोग
प्रोफेसर हरबिंदर बीर सिंह,रंजीत सिंह,अमरजीत सिंह,महेंद्र सिंह,परमजीत सिंह चाना,डॉ असलम परवेज़,प्रभाकर तिर्की,फ़ादर महेंद्र पीटर तिग्गा, प्रकाश विप्लव,रतन तिर्की, प्रफुल्ल लिंडा,मंज़र इमाम,एस.अली,नेहाल अहमद,औरेन्जेब खान,सोएब अंसारी,काज़ल भट्टाचार्य,पिकलु चटर्जी,रुलदा सिंह,अजय जैन, संजय जैन पाटनी, प्रमोद जैन,सुरेश जैन,चेतन जैन,गोल्डी जग्गी,प्रीत पाल सिंह,जयदीप चड्डा, राजू तिवाना,प्रीतम सिंह,मास्टर चरण जीत सिंह, रंजीत सिंह,गगन मकड़,भाई भरपूर सिंह,ग्रन्थि बकसीस सिंह,हरमीत सिंह टिंकू,परमजीत सिंह टिंकू,नदीम खान,बब्बर,नवाब चिश्ती आदि
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More