राज्य विशेष

राजद ने भाजपा से पूछा, बिहार के किसानों की आय देश में सबसे कम क्यों तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग

भागलपुर संवाददाता: कृषि कानूनों को लेकर राजद ने भाजपा पर निशाना साधा है .इन कानूनों के पक्ष में बिहार के किसानों को गोलबंद करने की कोशिश में जुटी भाजपा से उसने पूछा है कि वह यह बताए कि बिहार के किसानों की आय देश में सबसे कम क्यों हैं?
युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि किसानों को आतंकवादी, टुकड़े टुकड़े गैंग बताने वाली भाजपा किसान सम्मेलन आयोजित कर बिहार के किसानों को बरगला रही है.  बिहार के किसानों की सलाना आय 42,684 रुपए है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर किसानों की आय 77,124 रुपए प्रतिवर्ष है.पंजाब और हरियाणा  के किसानों की औसत आय क्रमशः 2,16,708 रुपए और 1,73,208 रुपए प्रतिवर्ष है.अरुण ने भाजपा से सवाल किया है कि वह बताए कि बिहार के किसानों की आय देश मे सबसे कम क्यों है.भाजपा कुछ भी कर ले बिहार के किसान उनके झांसे में नहीं आने वाले हैं.
यादव ने कहा कि नीतीश सरकार ने बिहार में 2006 में हीं एपीएमसी यानी बजार समिति समाप्त कर दिया जिसके कारण बिहार के किसानों की हालत बहुत ही दयनीय हो गया। किसान मजदूरी करने के लिए राज्य के बाहर पलायन करने को मजबूर है.
 बिहार में पैक्स के माध्यम से धान और गेहूं खरीदने की व्यवस्था भी पूरी तरह फ़्लॉप साबित हुई है. किसान अपने फसल को बिचैलियों के हाथों औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर होते हैं.मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि बिल किसान विरोधी है। इसलिए सरकार किसानों के हक में तीनों काले कानून को वापस लेना चाहिए।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

1 day ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

2 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

3 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

3 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

4 days ago