
Bharat varta desk: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल में बिहार में महागठबंधन मार्च निकाला है। आज पटना समेत पूरे बिहार में महंगाई, ईडी-सीबीआई रेड के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में मार्च का आयोजन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास से राबड़ी, तेजस्वी और उनके बड़े भाई तेजप्रताप अपने समर्थकों के साथ निकले हैं। इस मौके पर राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र की नीतियों के कारण देश में महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी सुरसा की तरह मुंह बाए खड़ी है। केंद्रीय एजेंसियों के जरिए सरकार विरोधियों को परेशान कर रही है।
पटना के अलावे राज्य के हर जिले में आरजेडी ने महागठबंधन मार्च का आयोजन कर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया है। पटना में मार्च में बड़ी संख्या में राजद और महा गठबंधन के कार्यकर्ता व नेता शामिल हुए हैं।
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More