
पटना : चुनावी नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल में टीएमसी के रवैये के कारण ये प्रश्नचिन्ह लग गया है कि भारत में लोकतंत्र रहेगा या नहीं? देश में पहला राज्य है जहां सरकार के संरक्षण में राजनीतिक हत्याएं हो रही हैं। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी आज किम जोंग की पार्टी बन गई है।
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई व्यापक हिंसा ने उन अत्याचारों की याद दिला दी है जिसका सामना लोगों को देश के विभाजन के दौरान करना पड़ा था। नड्डा ने राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘‘क्रूरता’’ के विरूद्ध लोकतांत्रिक तरीके से लड़ने के लिए प्रेरित किया। पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे नड्डा ने कहा कि पूरे भारत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य के उन कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता व्यक्त की है, जो ‘‘हिंसक हमलों का सामना कर रहे हैं।’’
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More