स्वास्थ्य

अब तक भारत में कोविड रोधी टीके की 16 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं

नई दिल्ली : भारत में अब तक कोविड रोधी टीके की 16 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार को रात आठ बजे तक टीके की करीब 11.5 लाख खुराकें दी गई हैं। मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को 18-44 आयु वर्ग के 2,29,999 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई। उन्होंने बताया कि 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 18-44 आयु वर्ग के 6,62,619 लोगों ने टीके की पहली खुराक लगवाई है।

मंत्रालय की मंगलवार रात आठ बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अब तक कोविड-19 टीके की कुल 16,04,18,105 खुराक दी जा चुकी हैं। मंत्रालय के मुताबिक, 94,61,633 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक लगाई गई है जबकि 63,20,945 स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरी खुराक लगवाई है।

इसी तरह, 1,35,59,294 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों ने टीके के पहली खुराक ली है जबकि 73,21,052 ने दूसरी खुराक लगवाई है। आंकड़ों के अनुसार, 45-60 वर्ष आयुवर्ग में 5,33,76,589 और 43,99,995 लोगों ने टीके की क्रमश: पहली और दूसरी खुराक लगवाई है। वहीं, 60 वर्ष से अधिक उम्र के 5,29,43,090 और 1,23,72,888 लाभार्थियों ने क्रमश: टीके की पहली और दूसरी खुराक ली।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

7 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago