बड़ी खबर

बंगाल में 14 हत्या, जब बदनामी होने लगी तो ममता बनर्जी ने आला अफसरों के साथ बैठक की, हिंसा रोकने के आदेश

कोलकाता, भारत वार्ता संवाददाता : पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आने के बाद शुरू हुई हिंसा में अब तक 14 लोग की हत्या हुई है. इनमें ज्यादातर भाजपा के कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हैं. हिंसा की घटना के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल के दौरे पर हैं. भाजपा के लोग ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर हिंसा करने वालों को समर्थन करने का आरोप लगा रहे हैं. हर तरफ ममता बनर्जी की बदनामी हो रही है। चर्चा यह भी है कि केंद्र सरकार ने चुनाव के दौरान उन्हें परेशान किया अब यह बदला लेने के लिए अपने समर्थकों से भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करवा रही हैं।

इस बीच यह खबर आई है कि ममता बनर्जी ने बंगाल की गंभीर होती परिस्थिति से निपटने के लिए आला अफसरों की बैठक की है। मुख्यमंत्री का शपथ लेने के पूर्व अपने आवास पर मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय, गृह सचिव एचके द्विवेदी, डीजीपी पी नीरज नयन और कोलकाता पुलिस आयुक्त सौमेन मित्रा समेत कई आला अफसरों को तलब किया। उन्होंने आला अफसरों को निर्देश दिया कि हर हाल में हिंसा रुकनी चाहिए, इसके लिए तनाव वाले इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ाने और गिरफ्तारियां सुनिश्चित करने को कहा।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago