राज्य विशेष

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, 8 आईएएस अफसर का तबादला

पटना। बिहार में सोमवार देर शाम प्रशासनिक फेरबदल किया गया। बिहार सरकार ने 8 आईएएस अफसरों का तबादले कर दिया। नई सरकार के गठन के बाद आइएएस अफसरों के विभागों में पहली बार फेर-बदल की गई है। कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस अब पूर्ण रूप से ऊर्जा विभाग के सचिव होंगे। निलंबन से मुक्त हुए सुधीर कुमार को राजस्व पर्षद के अपर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। वे पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। मेहरोत्रा संसदीय कार्य विभाग के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। चैतन्य प्रसाद को राज्यपाल के प्रधान सचिव से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। राबर्ट चोंग्थू को राज्यपाल का सचिव बनाया गया है।

तिरहुत प्रमंड के आयुक्त पंकज कुमार अगले आदेश तक सारण प्रमंडल के आयुक्त अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग का सचिव बनाया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे राजेश मीणा को सहकारिता विभाग में निबंधक सहयोग समितियां बनाया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago