बड़ी खबर

कृषि बिल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने

पटना/ रांची: कृषि बिल के खिलाफ मंगलवार को भारत बंद का बिहार और झारखंड में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने है. जहां महागठबंधन दलों ने समर्थन किया है. वही एनडीए ने इसका विरोध किया है .राजद, कांग्रेस, वामदलों के अलावे झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है. प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव किसानों के मुद्दे पर धरना दे चुके हैं.
हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया
झारखंड के मुख्यमंत्री रमन सोरेन ने ट्वीट करके कहां है कि किसानों के आंदोलन का झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थन करता है. उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है. उन्हें मजदूर बनाने की साजिश केंद्र सरकार कर रही है. बिहार में कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेमचंद्र मिश्रा और झारखंड कांग्रेस के नेता और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि कृषि कानूनों के जरिए किसानों को बर्बाद करने की साजिश की जा रही है. कांग्रेस किसानों के साथ है.

झारखंड के मुस्लिम संगठन उतरेंगे बंद में
रांची के दर्जनों मुस्लिम संगठनों ने भारत बंद का अपना पूर्ण समर्थन दिया है। दिन में मरकरी मजलिस उलेमा झारखंड, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी रांची, झारखंड मुस्लिम सेंट्रल कमेटी, आम जनता हेल्पलाइन, न्यू डेली मार्किट दुकानदार समिति शामिल है.

बिहार भाजपा ने किया विरोध
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहा कि जिनको कृषि कानून का कुछ अता पता नहीं बे भी किसानों को भड़काने में लगे हैं.

जदयू ने निशाना साधा
वही जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जिन लोगों ने किसानों को नौकरी देने के नाम पर जमीन लिखवा लिया है वे अब किसानों के हित की बात कर रहे हैं.
झारखंड भाजपा ने हेमंत के ट्वीट की निंदा की
झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ट्विटर पर यह बयान की निंदा की है. उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल पूछा है कि क्या कल वे बन्द कराने सड़क पर उतरेंगे. क्या बंद के दौरान पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री ने बंद का समर्थन किया है.
तो फिर मुख्यमंत्री को राज्य में छुट्टी घोषित कर देना चाहिए.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

4 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

6 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

7 days ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

1 week ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

1 week ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

2 weeks ago