बड़ी खबर

भारत बंद: बिहार में बंद सुबह से ही हंगामेदार, जगह-जगह आगजनी, यातायात प्रभावित

पटना। किसान संगठनों द्वारा मंगलवार को आहूत भारत बंद का किसानों के आंदोलन का मुख्य केंद्र बने दिल्ली में सबसे ज्यादा असर पड़ने की संभावना है। बिहार में भी सुबह से ही जगह-जगह बंद का असर दिख रहा है। वाम दलों के साथ ही महागठबंधन के सभी घटक दलों ने बंद को समर्थन दिया है। रालोसपा और जनाधिकार पार्टी ने भी बंद को समर्थन दिया है।

बिहार में बंद सुबह से ही हंगामेदार दिख रहा है। जगह-जगह वामदलों के कार्यकर्ता सड़कों पर टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। की जगहों पर ट्रेन भी रोक दिए गए हैं। कई जिलों में राजद के कार्यकर्ता भी सुबह से ही सड़क पर उतर गए हैं। जहानाबाद में बंद समर्थक सुबह 6 बजे ही जगह-जगह सड़क लर उतर गए और दर्जनों ट्रकों के टायर का हवा निकाल दिए। आरा में भी सुबह से ही बंद समर्थक सड़क पर उतरे हुए हैं। पटना के मीठापुर बस स्टैंड में भी बंद का असर दिख रहा। बस स्टैंड से बसों का परिचालन बाधित है। जिससे सफर करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पटना के आसपास के इलाके मसौढ़ी, दुल्हिन बाजार, पालीगंज इलाकों में बंद समर्थकों ने सुबह से ही यातायात बाधित कर रखा है।

राजधानी पटना में बंद का मुख्य केंद्र वीरचन्द पटेल पथ से डाकबंगला चौराहा का इलाका होगा। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बंद के समर्थन में कार्यकर्ताओं के साथ वीरचन्द पटेल पथ से मार्च निकालेंगे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

4 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

6 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

7 days ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

1 week ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

1 week ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

2 weeks ago