
Bharat varta desk:
लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले बिहार में ताबड़तोड़ तबादले का दौर जारी है. बिहार सरकार ने तीन जिलों के डीएम समेत कई विभागों के प्रधान सचिव, सचिवों को बदल दिया है.सीतामढ़ी, कटिहार औऱ जहानाबाद के डीएम को बदला गया है.
राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक दीपक कुमार सिंह को भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. ये पद ब्रजेश मेहरोत्रा के मुख्य सचिव बनने से खाली हुआ था. वहीं, खान एवं भूतत्व विभाग के अपर मुख्य सचिव परमार रवि मनुभाई को मुख्य जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
आनंद किशोर को नगर विकास एवं आवास विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. वे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे. हालांकि उन्हें बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं प्रशिक्षण बोर्ड के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. संतोष कुमार मल्ल को सहकारिता विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है, वे लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.
पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More
Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More