
पटना: पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी इनदिनों ट्विटर पर अचानक काफी सक्रिय हो गए हैं। वे ट्विटर पर पूरे फॉर्म में हैं। कभी अपने ही गठबंधन के सरकार के फैसले पर सवाल उठा रहे तो कभी सरकार के कवच बन विरोधी दलों के नेताओं पर प्रहार कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विट कर अपने ही गठबंधन के सरकार के शराबबंदी कानून में शिथिलता की मांग कर सभी को चौंका दिया था। अब उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उन तस्वीरों को ट्वीट किया है, जिसमें मुख्यमंत्री राजगीर स्थित नेचर सफारी ग्लास ब्रिज का निरीक्षण करते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के माध्यम से मांझी ने एकतरफ विकास के मुद्दे पर विरोधियों को तो जवाब दिया ही है, दूसरे तरफ उन्होंने चुनाव के दौरान वायरल हुए “बिहार में का बा” गाने का भी जवाब दिया है।
जीतनराम मांझी ने लिखा है –
“बिहार में का बा”
पूछने वाला सब ई देखा…
बिहार में ईहो बा…
अब मत पूछिहा कि बिहार में का बा…
काहे कि एहिजा न्याय के साथ विकास बा…
एहिजा सुशासन के सरकार बा…
एहिजा सबके मान-सम्मान बा…
इस तरह कहा जा सकता है कि इनदिनों मांझी ट्विटर के माध्यम से कभी अपने गठबंधन के सरकार पर प्रहार करते दिख रहे तो कभी सरकार के कवच बन विरोधियों पर प्रहार करते दिख रहे हैं।
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More