
पटना संवाददाता: राजद अपने विधायकों और पूर्व विधायकों से चंदा वसूलेगा. पार्टी के इस फरमान से एनडीए के दलों ने बवेल्ला मचाना शुरू कर दिया है. राजद ने अपने विधायकों और विधान पार्षदों को ₹10000 महीने पार्टी फंड में जमा करने का निर्देश दिया है वहीं पूर्व विधायक और पूर्व विधान पार्षदों पर 4000 महीना चंदा लगाया गया है. पहले विधायक और विधान पार्षदों को 25 -25 हजार रुपए महीने देने को कहा गया था मगर विधायकों ने इस पर आपत्ति जाहिर की तो यह राशि घटाकर 10 हजार कर दी गई. इस पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है. दूसरे दलों में भी ऐसा होता है. इस फंड से प्रदेश से लेकर जिला और गांव स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा. जदयू ने निशाना साधा राजद की इस नई व्यवस्था पर जदयू के प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि टिकट के लिए भी चंदा और जीत जाने के बाद कमीशन. यह सब क्या है. उन्होंने राजद से पूछा है कि कितने पैसे खाओगे. जीतन राम माझी का प्रहारपूर्व मुख्यमंत्री और हम के नेता जीतन राम माझी ने कहा कि एनडीए के शासन में राजद की आमदनी बंद हो गई है. फिरौती पर रोक लग गया है इसीलिए विधायकों से चंदा लेने की जरूरत पड़ रही है.
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More