शिक्षा मंच

बिहार के बच्चों के प्रोजेक्ट को 50 लाख का ईनाम

Bharat varta desk

बिहार के बच्चों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। किलकारी बाल भवन पटना के बच्चों को आर्सेनिक फिल्टर प्रोजेक्ट को देशभर में प्रथम पुरस्कार मिला है। इन बच्चों को 50 लाख का इनाम दिया गया। इसका आयोजन सैंमसंग कंपनी की ओर से किया जा रहा था। कंपनी ने देशभर के विज्ञान प्रोजेक्ट को लेकर एक प्रतियोगिता करवाई थी। इसमें देशभर से आठ प्रोजेक्ट का चयन किया गया था। इसमें किलकारी के बच्चों के आर्सेनिक प्रोजेक्ट को देशभर में बेस्ट प्रोजेक्ट का स्थान मिला है। इसके लिए इन्हें 50 लाख की राशि का चेक दिया गया है।

शनिवार को इस प्रतियोगिता में किलकारी की तीन बच्चों की टीम शामिल हुई थी। इसमें अर्पित, शांभवी और अभिजीत कुमार शामिल थे। इन बच्चों के इस आर्सेनिक फिल्टर को कई पेंटेंट मिल चुके हैं। छात्र अर्पित ने बताया कि अब तक इस फिल्टर को पांच पेंटेंट मिले हैं। इसमें एक भारत सरकार से और एक इंटरनेशनल पेटेंट शामिल है। वहीं तीन पेटेंट भारत सरकार से इसके डिजाइन को मिला हुआ है। किलकारी की कार्यक्रम अधिकारी अनिता कुमारी ने बताया कि यह आर्सेनिक फिल्टर को बच्चों ने खुद तैयार किया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

5 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago

परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी ने बच्चों को बताए ऐतिहासिक फार्मूले

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण में बच्चों… Read More

3 days ago

एम्स पटना की डॉ. वीणा को एम्स गोरखपुर की गवर्निंग बॉडी में मिली अहम जिम्मेदारी

Bharat Varta Desk : एम्स पटना की बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी… Read More

4 days ago