
पटना संवाददाता: साहित्य अकादमी ने 20 भाषाओं में पुरस्कार की घोषणा की. इसमें बिहार के दो और झारखंड के एक साहित्यकार शामिल है. मुजफ्फरपुर की अनामिका और मधुबनी निवासी कमलकांत झा को वर्ष 2020 के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है. वही संथाली के लिए झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाले रूपचंद हांसदा साहित्य अकादमी के सम्मान से नवाजा गया है. अनामिका फिलहाल दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेज में अंग्रेजी की प्राध्यापक हैं. उनकी हिंदी कविता संग्रह टोकरी में दिगंत : थेरीगाथा के लिए सम्मान दिया गया है.
हिंदी में कविता संग्रह के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार पाने वाली ये देश की पहली महिला साहित्यकार हैं. इनके पिता साहित्यकार डॉ श्याम नंदन किशोर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के कुलपति रह चुके हैं. मैथिली के लिए साहित्य अकादमी का सम्मान मधुबनी के रहने वाले कमलकांत झा को प्रदान किया गया है. इनको प्रसिद्ध पुस्तक ”गाछ रूसल अछि ” के लिये यह पुरस्कार मिला है.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More