बड़ी खबर

बिहटा ऑक्सीजन प्लांट का उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने किया शुभारंभ, बोले- नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी


Bharat Varta desk
राज्य भर में ऑक्सीजन संकट को दूर करने के लिए उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन लगातार सक्रिय हैं. इस क्रम में उन्होंने रविवार को बिहटा में 7 साल से बंद पड़े गंगोत्री ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया. यह प्लांट महादेवपुर के फुलारी गांव में है. वर्चुअल उद्घाटन में नारियल फोड़कर प्लांट को जनता को समर्पित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि इस प्लांट के शुरू होने से राज्य में ऑक्सीजन की कमी दूर होगी.

रोज 500 जंबो सिलेंडर का उत्पादन
मंत्री ने कहा कि इस प्लांट में 1 दिन में 500 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर उत्पादन करने की क्षमता है. मंत्री ने कहा कि बिहार के लोगों को कोरोनावायरस से निजात दिलाने के लिए ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होने देना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी के आधार पर मैं लगातार काम कर रहा हूं. आने वाले दिनों में और कई ऑक्सीजन सिलेंडर उत्पादन प्लांट शुरू होंगे.

कई नए गैस लांट शुरू होंगे: शाहनवाज
नए प्लांट शुरू कल आने के लिए भी उद्योग विभाग दिन रात काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग धंधों की तस्वीर बदलेगी. यहां उद्योगों के विकास की अपार संभावना है जिस पर विभाग काम कर रहा है. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, सांसद रामकृपाल यादव, विधान पार्षद नीरज कुमार, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव बृजेश मल्होत्रा, उद्योग विभाग के अधिकारी बीएन प्रसाद, कमल नुपानी, गैस प्लांट के सीएमडी संजीव चौधरी और अंकित चौधरी समेत अन्य कई गणमान्य लोग वर्चुअल उद्घाटन समारोह में मौजूद थे.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago