
Bharat Varta desk
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और मिजोरम के बाद अब दिल्ली में 31 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. इसके बाद बारी बिहार और झारखंड की है.
आज दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लॉक डाउन बढ़ाने का ऐलान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की है. कल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह संकेत दिया है कि 25 मई के बाद बिहार में लॉक डाउन बढ़ेगा. बिहार और झारखंड में लॉकडाउन के बाद सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं. दोनों राज्यों में कोरोना महामारी कुछ कंट्रोल हुई है. बिहार सरकार ने सभी जिलों के डीएम से जो फीडबैक लिया है उसमें यह पाया गया है कि सभी डीएम इस बात को लेकर सहमत हैं कि कोरोनावायरस को कंट्रोल करने के लिए लॉक डाउन की तिथि आगे बढ़ाई जाए. इसको लेकर 24 मई को पटना में हाई लेवल कमेटी की बैठक हो सकती है.
उधर दूसरी ओर झारखंड में भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि लॉकडाउन के बाद सड़कों पर भीड़ नियंत्रित हुई है. इससे कोरोना के नए मामलों में कमी आई है. इसलिए झारखंड में भी स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के नाम पर जारी पाबंदियां बढ़ाने की तैयारी है.
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More