राज्य विशेष

बहू से विवाद होने पर सास ने दो बेटियों के साथ तालाब में कूदकर दी जान

तालाब से बरामद हुआ शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा


गढ़वा। झारखंड में गढ़वा जिले के बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के पतिहारी पंचायत अंतर्ग सारो गांव स्थित एक तालाब से गुरुवार को एक महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों के शव को बरामद किया गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बहू से विवाद होने पर सास ने खुद ही अपनी दो बेटियों के साथ तालाब में छलांग लगाकर जान दे दी।

बहू के विवाद के बाद गुस्से में घर से निकली थी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पतिहारी पंचायत के सारो गांव स्थित एकडरवा टोला निवासी ताजुद्दीन अंसारी की पत्नी 67वर्षीय रामल बीबी और उसकी दो बेटी 16वर्षीय मोबिना खातून और 14वर्षीय सबीना खातून का शव आज गांव के निकट ही स्थित तालाब से बरामद किया। बताया गया है कि घरेलू विवाद की वजह से रामल बीबी अपनी दो बेटियों के साथ घर से निकल कर बगल स्थित तालाब की ओर चल दी थी। काफी देर तक नहीं लौटने पर घरवालों को शक हुआ, तो खोजबीन शुरू हुई। काफी खोजबीन के बाद अपराहृन लगभग चार बजे तीनों का शव तालाब से बरामद किया गया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिये गढ़वा भेजा। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इधर घटनास्थल पर पहुंचे बिशुनपुरा प्रखंड के बीडीओ सह सीओ संदीप अनुराग टोपनो ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृतक के परिजनों को आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा दिलाया जायेगा।

चार घंटे के मशक्कत के बाद मिला शव
रामल बीबी के अपने बेटियों के साथ घर नहीं लौटने पर काफी खोजबीन के बाद भी जब पता नहीं चला, तो घरवालों ने शक के आधार पर तालाब में शव की खोज करवाने लगे। बताया गया था कि विवाद के बाद मां-बेटी तीनों तालाब की ओर गयी हुई है। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों के द्वारा तालाब में खोजबीन शुरू की गयी। लगभग चार घंटे के मशक्कत के बाद बारी-बारी से मां-बेटी का तीनों शव निकाला गया।

Anupam

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

12 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

12 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

3 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

4 days ago