राज्य विशेष

बिहार में राजद अपने कोटे से वीआईपी व वाम दलों को सीटें देगा

-महागठबंधन में कांग्रेस कोटे की सीटों में होगी रालोसपा की हिस्सेदारी !


पटना।आरजेडी नेतृत्व वाले महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर फार्मूला करीब-करीब तय हो चुका है़। दो स्तरीय फार्मूले के तहत राजद अपने कोटे से वीआईपी व वाम दलों को सीटें देगा, जबकि कांग्रेस कोटे में निर्धारित सीटों में ही रालोसपा की हिस्सेदारी होगी। जानकारों के मुताबिक राजद कोटे से तीनों साम्यवादी दल सीपीआई, सीपीएम और भाकपा- माले को सीटें दी जा सकती हैं। दो सीटें झारखंड मुक्ति मोर्चा और कुछ सीटें मुकेश सहनी नेतृत्व वाली वीआइपी दल को दी जायेंगी़। आरजेडी के कोटे से ही बीएसपी और दूसरे छोटे -छोटे दलों के कुछ सीटें दी जाएंगी, जिन्हें रणनीति के तहत महागठबंधन का हिस्सा बनाया जा सकता है़, इस तरह आरजेडी खुद करीब 130 से 135 सीटों पर उतर सकता है़
महागठबंधन के दूसरे बड़े दल कांग्रेस को अपने कोटे से रालोसपा को संतुष्ट करना है़, राजनीतिक जानकारों के मुताबिक दोनों बड़े दलों में इस बात पर सहमति है कि सीट का आवंटन का आधार दलों के पास विधानसभा क्षेत्र विशेष में उम्मीदवारी योग्य चेहरा होना चाहिए़। अगर किसी भी दल के पास क्षेत्र विशेष में जाना -पहचाना चेहरा नहीं है, तो उसे किसी भी सूरत में टिकट नहीं दिया जायेगा़। इस सिद्धांत के आधार पर कैडर शून्य पार्टियां राजद या कांग्रेस से मोलभाव करने की स्थिति नहीं हो पायेंगी़। महागठबंधन के सूत्रधार लालू प्रसाद ने इस फार्मूले को ही सीट बंटवारे का आधार बनाया है़। दरअसल राजद सुप्रीमो का मानना है कि आर -पार की लड़ाई में सिर्फ उम्मीदवार अहम होगा़। इधर, राजद सूत्रों ने दो टूक खंडन किया कि उनकी पार्टी से असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी एआइएमआइएम से कोई बात हुई है़।

Anupam

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

4 days ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

4 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

5 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

5 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

5 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

6 days ago