
कोलकाता, भारत वार्ता संवाददाता : बंगाल चुनाव में शर्मनाक पराजय झेलने वाले पूर्व संपादक स्वप्न दासगुप्ता एक बार फिर राज्यसभा पहुंच गए. भाजपा के बड़े नेता अपनी पार्टी को कार्यकर्ताओं की पार्टी कहते हैं. अपने भाषणों में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं मगर जब मौका आता है तो सेटिंग-वेटिंग वालों को ही पार्टी में तरजीह मिलती है. स्वप्न दासगुप्ता राज्यसभा सदस्य थे. बंगाल विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने उन्हें हूगली जिले तारकेश्वर सीट से उम्मीदवार बनाया जहां वे तृणमूल कांग्रेस के रामेंदु सिंहाराय से पराजित हो गए. जो शख्स विधानसभा चुनाव भी नहीं जीत पाया वहफिर से राज्यसभा में मनोनीत हो गया. राष्ट्रपति ने कैबिनेट की अनुशंसा से उन्हें शेष बचे समय यानी 24 अप्रैल 2022 तक के लिए राज्यसभा सदस्य बना दिया. यहां यह भी बता दें कि जब स्वप्न दास विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बने तो उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता नहीं छोड़ी थी लेकिन टीएमसी ने इसे मुद्दा बनाया, उसके बाद उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दिया. स्वपन दास स्टेट्समैन, डेली टेलीग्राफ, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडियन एक्सप्रेस और इंडिया टुडे के संपादक रह चुके हैं.
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More